आजम खान बयान विवाद पर क्या बोलीं उनकी पत्नी तजीन फातिमा? देखिए

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का विवादों से पुराना नाता रहा है | अपने बयान को लेकर आजम खान एक बार फिर बुरी तरह फंस गए हैं | लोकसभा में तीन तलाक बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही थी कि तभी आजम खान ने बीजेपी की सांसद रमा देवी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली |आजम की इस टिप्पणी के बाद लगातार लोगों की प्रतिक्रयाएं आ रही हैं | चारों ओर इसकी आलोचना हो रही है | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी ने आजम खान के बयान पर उनका सिर कलम करने की बात कही है | इस पर उनकी पत्नी तजीन फातिमा का कहना है कि आफ़ताब आडवाणी ने जो कहा वो बीजेपी की मानसिकता को बताता है |लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं |


Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk full (/tmp/#sql-temptable-3a195f-15b952-a3bd.MAI); waiting for someone to free some space... (errno: 28 "No space left on device") in /www/wwwroot/hotnewsupdate.com/wp-includes/wp-db.php on line 2162